भारत ने पार किया 80 पदकों का आंकड़ा: पैरा एथलेटिक्स में जीते पांच स्वर्ण, पैरा एशियाड में दमदार प्रदर्शन जारी

भारत ने पार किया 80 पदकों का आंकड़ा: पैरा एथलेटिक्स में जीते पांच स्वर्ण, पैरा एशियाड में दमदार प्रदर्शन जारी
पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदक जीतने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। भारत को गुरुवार को सर्वाधिक पदक पैरा एथलेटिक्स में मिले। भारतीय पैरा एथलीटों ने लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत के स्वर्ण पदक की संख्या 21 हो गई।